कोतवाली पुलिस टीम ने धोखाधड़ी का कराया एक लाख 36 हजार वापस 

Aug 25, 2026 - 18:30
कोतवाली पुलिस टीम ने धोखाधड़ी का कराया एक लाख 36 हजार वापस 

कोतवाली पुलिस टीम ने धोखाधड़ी का कराया एक लाख 36 हजार वापस 
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितो को  त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा प्रभारी कार्यवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ितो को 1,36,476.53 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। पहली घटना विरेन्द्र कुमार पुत्र हरीराम साकिन विशयाहनू थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बीते 6 नवम्बर 2025 को शिकायत सं0 33111250156000 दर्ज कराया था किसी साबइर फ्राडर द्वारा पेंसिल पार्सल करने की बात कहकर उन्हें अपने विश्वास में लिया तथा धोखाधड़ी करते हुए आवेदक से फ्राडर अपने बैक खाते मे कुल 63,00 की धनराशि स्थानांतरित करवा लिया। पुलिस नें त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित का कुल 5801.86 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।

दूसरा घटना इस्तियाक अहमद थाना कोतवाली खलीलाबाद इश्तियाक अहमद पुत्र तुफैल अहमद साकिन जनता मार्ग बरदहियाँ बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बीते 14 मार्च 2026 को 65500 की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया था। पुलिस नें त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को कुल 48000 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। तीसरी घटना हरीशंकर पुत्र रामकृष्ण सिंह साकिन कटाई थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बीते 29 जनवरी 2026 को साबइर फ्राडर नें 95000 की धनराशि का स्थानांतरण करवा लिया था। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित को कुल 4775.24 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। चौथी घटना रामअनुज मौर्य पुत्र श्रीराम मौर्य निवासी ग्राम जंगलउन पोस्ट बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद को 48499.43 बैंक खाते में वापस कराया गया।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952