रहस्यमयी वन्यजीव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत
रहस्यमयी वन्यजीव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत
रहस्यमयी वन्यजीव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र स्थित सुरसा-चमनजोत जंगल में एक रहस्यमयी वन्यजीव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। चार दिन पहले देर रात मोबाइल में कैद हुई इस जानवर की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे तेंदुआ बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह फिशिंग कैट हो सकती है। यह घटना पहली बार शुक्रवार देर रात की है। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी सुरसा-चमनजोत जंगल में फॉल्ट ठीक करने गए थे। टॉर्च की रोशनी में उन्हें एक जंगली जानवर दिखाई दिया, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद सोमवार देर शाम भी यह अनोखा जानवर सड़क किनारे जाता हुआ दिखा। ग्रामीण एक गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे, जब उन्होंने इसे देखा। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत और बढ़ गई है। वायरल तस्वीर सामने आने के बाद से क्षेत्र के जयराम, सुभाष, रमेश, दिनेश, लक्ष्मी और शारदा सहित अन्य ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रात में जंगल की ओर जाने से बच रहे है ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो साल पहले भी इसी जंगल क्षेत्र से वन विभाग ने एक फिशिंग कैट का रेस्क्यू किया था। इस पृष्ठभूमि के कारण, इस बार भी वायरल तस्वीर में दिख रहा वन्यजीव तेंदुआ है या फिशिंग कैट, यह वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह जानवर रात्रि के समय बार-बार दिखाई देता है। उन्हें इस बात की चिंता है कि कहीं यह कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे बैठे, जिससे क्षेत्र में और अधिक भय का माहौल है। इस मामले में वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गोबिंद ने पुष्टि की कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम तलाश में मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है वन विभाग ने अभी तक जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है। इस सम्बन्ध में रेंजर अजय त्रिपाठी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लगातार जांच की जा रही है पता लगने पर तुरंत ही करवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

