शरीर, बालों, त्वचा और नाखूनों को नियमित रखे साफ- संजय द्विवेदी

Sep 8, 2026 - 17:38
शरीर, बालों, त्वचा और नाखूनों को नियमित रखे साफ- संजय द्विवेदी
शरीर, बालों, त्वचा और नाखूनों को नियमित रखे साफ

शरीर, बालों, त्वचा और नाखूनों को नियमित रखे साफ- संजय द्विवेदी
-ए.एच. एग्री. इंटर कालेज के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ
सेमरियावां/संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के ए.एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुहम्मद इस्तियाक और संचालन कमरे आलम सिद्दीकी ने किये। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि अपने शरीर, बालों, त्वचा और नाखूनों को साफ रखना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करना और दांतों की सही देखभाल करना। खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए। घर, रसोई और बाथरूम को साफ और रोगाणुमुक्त रखने का प्रयास करें। आसपास के वातावरण, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को कचरा-मुक्त रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भोजन को ढककर रखना, साफ पानी का उपयोग करना और रसोई में स्वच्छता बरतना चाहिए। सार्वजनिक संपत्तियों, पार्कों और मेल-मिलाप की जगहों पर गंदगी न फैलाना व सामूहिक रूप से स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखना चाहिए। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद शाहिद, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजैर अहमद, जुनैद अहमद, फखरुद्दीन, हकीमुल्लाह, मोहम्मद जाहिद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952