नाबालिग को भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए रविवार को मु0अ0सं0 764/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस 6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित उर्फ गोरे पुत्र रमेश निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद को मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते 17 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अभियोग उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर रविवार को उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, दीवान अच्छेलाल सिंह, रि0का0 मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

