वन रेंज में हरे पेड़ों की कटान पर बवाल, रक्षक ही बना भक्षक’ का आरोप
वन रेंज में हरे पेड़ों की कटान पर बवाल, रक्षक ही बना भक्षक’ का आरोप
-वन दरोगा पर ठेकेदारों से साठगांठ के गंभीर आरोप
संतकबीरनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरे-भरे वृक्षों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले विभाग की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तहसील धनघटा क्षेत्र के हैसर वन रेंज में हरे पेड़ों की लगातार कटान की शिकायतों ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने हैसर क्षेत्र में तैनात वन दरोगा उग्रसेन जायसवाल पर ठेकेदारों से कथित साठगांठ कर हरे-भरे पेड़ों के कटान को संरक्षण देने और गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र स्तर पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
ग्रामीणों के अनुसार, खैरगाढ़ में सैकड़ों वर्ष पुराने एक विशाल पीपल के पेड़ को कटवाए जाने का मामला सामने आया है। वहीं सोनडीहा-राम जानकी मार्ग पर चौरसिया कार बाजार के सामने अर्जुन के दो विशाल वृक्षों को काटे जाने की भी शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी प्रकार सिरसी और कनैला गांव के बीच सड़क किनारे स्थित हरे सेमर के पेड़ के कटान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पेड़ों की कटान की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है मामला यहीं तक सीमित नहीं है। कटार मिश्र निवासी विकास शुक्ला के खेत में गिरे सेमर के पेड़ को लेकर भी विवाद सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

