जिला पंचायत, डीएम व सीडीओ की उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नें जनपद वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह का किया भव्य शुभारंभ

Sep 9, 2026 - 16:47
जिला पंचायत, डीएम व सीडीओ की उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

जिला पंचायत, डीएम व सीडीओ की उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ
-मुख्यमंत्री नें जनपद वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह का किया भव्य शुभारंभ
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद वाराणसी में आई0सी0डी0एस0 के बुधवार से आगामी 8 अक्टूबर 2026 तक मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद वाराणसी में आई0सी0डी0एस0 विभाग के 05 महत्वपूर्ण मुख्य थीम-आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाडी केन्द्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारम्भिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना (पीएमएमवीवाई) के बारे में अपने विचार व्यक्त किये गये। जिला पंचायत बलिराम यादव, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार खलीलाबाद में सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री की द्वारा दिये गये उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

इस सम्बन्ध में ब्लाक स्तर पर भी पोषण अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा सभी आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये उद्बोधन को सुनाया गया तथा पोषण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह में प्राप्त निर्देश का अनुपालन आंगनबाडी केन्द्र तक सुनिश्चित कराते हुए इसे जन आंदोलन का रूप दें, जिससे आम जनमानस में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952