महुली कस्बा को एक बार पुनः नगर पंचायत बनाने की उठी मांग
महुली कस्बा को एक बार पुनः नगर पंचायत बनाने की उठी मांग
- भाजपा महुली मण्डल के मंत्री
-निशांत द्विवेदी नें उप मुख्यमंत्री वृजेश पाठक से मिलकर सौंपा मांग पत्र
नाथनगर/संतकबीरनगर। विकास खंड नाथनगर क्षेत्र के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। इसी के क्रम में भाजपा के महुली मण्डल के मंत्री निशांत द्विवेदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उप-मुख्यमंत्री वृजेश पाठक से उनके आवास पर मिलकर महुली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने हेतु एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर नगर पंचायत बनाने की मांग की है। इस संबंध में निशांत दूबे ने दूरभाष पर मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से महुली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर मांग किया जा रहा था। लेकिन इस संबंध में कोई ठोस पहल नहीं हो रहा था। उसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मेरे द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री वृजेश पाठक जी के आवास पर मिलकर महुली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने हेतु एक मांग मेरे द्वारा दिया गया है जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वासन मिला है कि महुली को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। निशांत द्विवेदी के इस प्रयास का महुली कस्बा वासियों ने सराहना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

