साइबर फ्राड का पैसा पुलिस ने कराया वापस
साइबर फ्राड का पैसा पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर अपराध ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर बेलहरकला पुलिस टीम ने उन्नीस हजार आठ सौ वापस कराया। बेलहरकला ने बताया कि रामप्रीत पुत्र राजाराम निवासी कुशहरा थाना बेलहरकला से बीते 10 जुलाई 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति नें आवेदक के मोबाइल को हैंक कर आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राडर द्वारा फ्राड खाते मे डिस्पुटेट मनी ट्रान्सफर कर लिया था। ठगी का अहसास होने पर आवेदक ने तत्काल साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराया था। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी नें त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर आवश्यक एवं प्रभावी पैरवी से उन्नीस हजार आठ सौ रुपये की धनराशि को आवेदक को सफलतापूर्वक वापस करा दिया। इस दौरान साइबर हेल्प डेस्क थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, सिपाही दीनानाथ, शैलेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

