दबंगों ने सार्वजनिक नाला को किया क्षतिग्रस्त बढ़ा तनाव 

Aug 8, 2026 - 19:40
दबंगों ने सार्वजनिक नाला को किया क्षतिग्रस्त बढ़ा तनाव 

दबंगों ने सार्वजनिक नाला को किया क्षतिग्रस्त बढ़ा तनाव 
-पुलिस की नाक के नीचे अराजक तत्वों ने दिया घटना को अंजाम 
-गश्त पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में 
-150 मीटर की दूरी पर अराजक तत्वों ने घटना को दिया अंजाम
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना के स्थानीय कस्बा महुली स्थित चर्चित नाली विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते करीब 2 महीने से नाली बंद हो जाने के कारण दो दर्जन से अधिक घरों का पानी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। कस्बा वासियों के अलावा अन्य राहगीर भी परेशान थे। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम धनघटा को नाली खुलवाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में बीते करीब एक सप्ताह पूर्व नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, हल्का लेखपाल अभिषेक यादव समेत अन्य राजस्व कर्मी पुलिस की मौजूदगी में बंद नाली को खुलवाया था। कस्बा वासियों का कहना है कि उक्त नाली का निर्माण विधायक निधि से बीते 07 अगस्त को पूरा करा दिया गया था। जिसको थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दर्जन भर से अधिक अराजक तत्वों ने रात में ढहा दिया। जिससे थाना क्षेत्र के दो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जो पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कस्बा निवासी मुकेश कन्नौजिया ने थानाध्यक्ष महुली को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। स्थानीय कस्बा महुली के चर्चित नाली विवाद में एक नया मोड़ सामने आ गया है।

महीनों से बंद नाली को तहसील प्रशासन खुलवा दिया। लेकिन दबंगों की दबंगई के चलते निर्माण पूर्ण हो चुकी नाली को ढहा दिया गया। जिससे एक बार फिर से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर रात में अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई नाली पुलिस की तत्परता की पोल खोलकर रख दी है। गश्ती पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। कस्बा निवासी मुकेश कन्नौजिया द्वारा थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में उल्लेख किया गया है कि बीते 28 जुलाई को मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया था। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि विधायक निधि से नाला का निर्माण भी कराया जा चुका था। पीड़ित ने 01 अगस्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुलिया खुर्द निवासी निजामुद्दीन, मैनुद्दीन, परवेज अहमद, हसन खान मौके पर पहुंचकर तोड़-फोड़ करते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  तहरीर के मुताबिक 07 अगस्त की रात्रि में निजामुद्दीन, मैनुद्दीन, परवेज अहमद, हसन खान, हिसामुद्दीन, तौसीफ और अन्य दस अज्ञात लोगों ने विधायक निधि से बनाए जा रहे नाले को तोड़कर राबिश और मिट्टी डालकर पाट दिए। जिसकी लिखित सूचना देकर पीड़ित कस्बा वासियों ने मनबढों पर विधिक कार्रवाई की मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले मे तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952