तेज आवाज बजाने पर बखिरा पुलिस नें किया तीन डीजे सीज
तेज आवाज बजाने पर बखिरा पुलिस नें किया तीन डीजे सीज
संतकबीरनगर। थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत बारावफात त्योहार के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नन्दौर चौराहा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों को निर्धारित मानकों के विपरीत अत्यधिक तेज आवाज में बजाया जा रहा था, जिससे आसपास रहने वाले आमजन को काफी परेशानी हो रही थी तथा मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी नें डीजे संचालकों को ध्वनि की तीव्रता कम करने एवं डीजे बंद करने के लिए निर्देशित किया, परंतु उनके द्वारा पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाना जारी रखा गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र के संचालन के संबंध में मौके पर कोई वैध अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। प्रकरण में उपनिरीक्षक संजय सिंह की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 336/2026, धारा 270/292/293 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा तीन डीजे को मय वाहन के सीज किया गया है। प्रकरण में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि त्योहारों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र/डीजे का प्रयोग निर्धारित नियमों एवं ध्वनि सीमा के अनुरूप ही करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

