ज़हरखाने से 21 वर्षीया युवती की इलाज के दौरान मौत
ज़हरखाने से 21 वर्षीया युवती की इलाज के दौरान मौत
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासिनी 21 वर्षीया युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दुधारा के रसूलपुर निवासी मो. इशहाक पुत्र यार मोहम्मद ने दुधारा पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मेरी बहन मोमिना खातून 21 वर्षीय की शादी का रिश्ता ग्राम अहिरौली थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के सहज़ाद पुत्र मुबारक हुसैन उर्फ़ अर्जुन टेंट वाला के साथ दो वर्ष पूर्व तय हुआ है और छेकाई में कैश 85 हजार व पूरे परिवार के लोगों का कपड़ा आदि सामान दिया गया है। छः माह से सहज़ाद जो फ़ोन पर मेरी बहन के पास फोन करके शादी से इंकार करते रहें। इस बात प्रताड़ना से मेरी बहन ने जहर खा ली। आनन फानन बहन को सरकारी अस्पताल लें गये जहाँ इलाज के दौरान मौत हों गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
