नीट में सफल मोहम्मद कैफ को किया गया सम्मानित

Jul 18, 2026 - 16:36
नीट में सफल मोहम्मद कैफ को किया गया सम्मानित

नीट में सफल मोहम्मद कैफ को किया गया सम्मानित
-अल हिरा ग्लोबल एकेडमी सेमरियांवा के पुरातन छात्र
सेमरियावां/संतकबीरनगर। मोहम्मद कैफ पुत्र मो इसहाक ने नीट में कड़ी मेहनत के पश्चात तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की है। नीट 2026 के रिजल्ट में मो कैफ ने 606 अंक के साथ 8163 आल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर चौरहा ग्राम वासी सहित इनके स्कूल अलहिरा ग्लोबल एकेडमी स्कूल सेमरियावां में शिक्षकों और छात्रों में खुशी व्याप्त है। शनिवार को एक सादे सम्मान समारोह में मो कैफ और महफूज अहमद प्रधान को विद्यालय के प्रबंधक मौलाना फुजैल अहमद नदवी,प्रिंसिपल माशूक अहमद ने विद्यालय में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चोरहा निवासी  मो कैफ के पिता किसान परिवार से हैं। चोरहा के प्रधान महफूज अहमद ने अपने भांजे मो कैफ की नीट में कामयाबी पर खुशी व्यक्त किया है। ये हमारे गांव के लिए बहुत बड़ी उबलब्धी है। छोटे से गांव के बच्चे ने अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की है।

गांव और परिवार में खुशी व्याप्त है। इस अवसर पर विद्यालय के नौशाद अहमद, आशीष शर्मा, अरुण कुमार, आकाश कुमार, त्रिभवन कुमार गौतम, शफीक अहमद, अदनान अहमद, आयशा खातून, नुसरत परवीन, फरहाना, हिना खातून मशहूर आलम चौधरी ,मो अहमद, मुनीर हसन चौधरी, शमशेर अहमद प्रधान, मुजीबुल्लाह प्रिंसिपल, जफीर अली करखी, मो मोकर्रम खान, एजाज अहमद करखी, अब्दुल अजीम नदवी, वसीम अहमद, फैजान अहमद, फुज़ेल अहमद नदवी, अब्दुल सत्तार वकील अहमद अंसारी आदि ने इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952