संत कबीर नगर में ट्रेलर ने मासूम बच्ची के ऊपर चढ़ाया, हुई दर्दनाक मौतः बखिरा का मामला

Jun 30, 2026 - 19:25
संत कबीर नगर में ट्रेलर ने मासूम बच्ची के ऊपर चढ़ाया, हुई दर्दनाक मौतः बखिरा का मामला

बखिरा नपं के आदर्श स्कूल के पास मंगलवार दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक चार बर्ष के मासूम को रौंद दिया। मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ट्रेलर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नपं बखिरा के नई बाजार निवासी रमजान का चार बर्ष का पुत्र रहमत अली मंगलवार दोपहर दो बजे अपने घर से बाहर निकलकर सड़क किनारे खेल रहा था। तभी सड़क पर मेंहदावल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रेलर के सामने अचानक से आ गया। जिससे चलते ट्रेलर चालक का रफ्तार तेज होने के कारण नियंत्रण न कर सका और रहमत अली के उपर ट्रेलर का पूरा पहिया चढ़ गया। मौके पर ही उसकी बेहद दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रमजान अली के जिकरा आठ वर्ष, इकरा छह बर्ष की दो पुत्रियां है। तीसरे नंबर पर मृतक रहमत अली था। घटना के बाद मां रोजी बानो पिता रमजान सहित भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा गया हैं। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952