गैर इरादतन हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, बुद्धईयां बाजार से दबोचे गए

Jun 24, 2026 - 17:53
गैर इरादतन हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, बुद्धईयां बाजार से दबोचे गए

गैर इरादतन हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, बुद्धईयां बाजार से दबोचे गए
बखिरा/संतकबीरनगर। थाना बखिरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अकबर अली और शहबान पुत्र आसिक अली, निवासी रसूलाबाद, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना बखिरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026, धारा 115(2), 351(3), 109 और 118(1) बीएनएस के तहत दोनों सगे भाई वांछित चल रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुद्धईयां बाजार के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया। बीते 5 जून को ठठरहिया बाजार निवासी श्याम कुमार पुत्र स्वर्गीय झीनक ने थाना बखिरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दोनों सगे भाइयों ने धारदार हथियार लहराते हुए लोहे की रॉड और पंच से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। करीब 19 दिन बाद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल रूपान्जय सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952