नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बखिरा थाना का मामला
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बखिरा थाना का मामला
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम नें कार्यवाही करते हुए बुधवार को मु0अ0सं0 229/2026 धारा 65(1), 115(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना बखिरा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन पुत्र फूलचन्द्र निवासी बड़गो थाना बखिरा को बड़गो मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बखिरा ने बताया कि पीड़िता द्वारा बीते 7 जून 2026 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा पीड़िता के पुत्र को डन्डे से मारने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यवाही कर बुधवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, दीवान रमेश मिश्रा, सिपाही अंगद यादव, रि0का0 नवीन कुमार सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

