मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने चलाया बालिका सुरक्षा अभियान
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद के बच्चों
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने चलाया बालिका सुरक्षा अभियान
संतकबीरनगर। महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या व महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी पूनम महिला पीआरडी निर्मला देवी महिला थाना द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका व महिला सुरक्षा अभियान चलाया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद के बच्चों को और ग्राम मड़या, मिश्रौलिया में जाकर महिलाओं की बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा ,के बारे में बताया गया तथा जिसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा, घरेलू लैंगिक अपराध, पारिवारिक समस्याओं के चलते होने वाली आत्महत्याओं तथा विवादों का निषेध, कार्य स्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा होने पर तत्काल सरकार द्वारा जनहित में जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर ’1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के संबंध में जानकारी दी गई
साथ ही बेटी-बहू सम्मेलन किया गया तथा बच्चियों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया। बेटी बहू सम्मेलन के दौरान उनसे व्यक्तिगत समस्याएं के बारे में पूछा गया तो उन लोगों द्वारा कोई समस्या नहीं बताया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 180 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान चार स्थानों (गोला बाजार, मगहर, बरदहिया ,मेहदावल बाईपास) पर 40 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 6 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
