ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित
ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित
बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला सभागार में सोमवार को एलडीएम, लीड बैंक की अध्यक्षता में बीएलबीसी (ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से पीएमएफएमई पशु केसीसी और पीएम स्वनिधि योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। इन प्रमुख योजनाओं की एलडीएम पावन कुमार सिन्हा ने विभागवार और शाखावार प्रगति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्यों की प्राप्ति तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एडीओ एजी सुनीता मिश्रा वित्तीय सलाहकार बिकास दूबे बीएमएम नदीम अख्तर रावेन्द्र कुमार सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारीगण एवं संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
