गौकशी के आरोपी को धनघटा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
गौकशी के आरोपी को धनघटा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
गौकशी के आरोपी को धनघटा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें गौकशी में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को थाना धनघटा क्षेत्र में बीते 10 सितम्बर 2026 की रात्रि बछड़े की चोरी कर वध किए जाने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल, निवासी मैली, थाना धनघटा, के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना धनघटा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई किया। पुलिस टीम नें अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु बार-बार चेतावनी दी गई, किंतु अभियुक्त नें पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम नें आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया।
मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, व सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रैक डाउन के तहत धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 640/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में कार्यवाही करते हुए रविवार को गौकशी में वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल निवासी मैली थाना धनघटा को ग्रामसभा खाजो पूरवा मैली कुआनो नदी के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 642/2026 धारा 109(1),352,351(3) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त महबूब ने बताया कि बीते 10 सितम्बर की रात्रि में उसने अपने साथी जहूर एवं सद्दाम के साथ मिलकर एक बछड़े की चोरी की थी। चोरी किए गए बछड़े का वध करने के बाद उसके मांस को जहूर के घर पर रखा था तथा अवशेषों को नदी में बहा दिया था। अभियुक्त ने बताया कि उक्त घटना में शामिल होने के कारण वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहा था। रविवार को वह अपने घर की ओर आया था, जहां पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से मेरे द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किया। घायल अभियुक्त के उपचार की स्थिति का जायजा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह, नि0अ0 रामेश्वर यादव, चौकी प्रभारी लोहरैया उपनिरीक्षक मुकेश कुमार गुप्ता, सिपाही रविन्द्र निषाद, सलमान अंसारी, जितेन्द्र यादव, एसओजी टीम एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, दीवान अनुप कुमार राय, सिपाही दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, विवेक राय, शुभम सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

