गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति (फेज-5.0) एवं साइबर सुरक्षा व जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज श्गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी खलीलाबाद में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को संकट के समय सहायता के लिए जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटल व साइबर अपराधों (जैसे ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड आदि) से सतर्क रहने और अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके समझाए गए। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

