थाना महुली पर स्वास्थ्य जांच शिविर मेडिकल कैंप किया गया आयोजन
थाना महुली पर स्वास्थ्य जांच शिविर मेडिकल कैंप किया गया आयोजन
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने बताया कि पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को थाना महुली पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश के नेतृत्व में डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया है। इस कैंप में ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है। यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकें। इस अवसर पर थाना के सभी पुलिस कर्मियों नें अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
