जंगल कला पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सवार गिरा गंभीर रूप से घायल
जंगल कला पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से हुआ घायल।
#संतकबीरनगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल कला स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था, जिस कारण संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
