42 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटकता मिला क्षेत्र में सनसनी
42 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटकता मिला क्षेत्र में सनसनी
संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आमी नदी किनारे एक आम के पेड़ से 42 वर्षीय अधेड़ का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भैसठ गांव निवासी मोलहू निषाद (42) पुत्र मिठाई लाल के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, मोलहू दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का मृतक की पहचान भैसठ गांव निवासी मोलहू निषाद (42) पुत्र मिठाई लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोलहू दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग में ग्रामीणों ने मोलहू का शव आम के पेड़ से रस्सी से लटका देखा। ग्राम प्रधान विजय सहित ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बखिरा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस संबंध में बखिरा थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद मोलहू के परिवार में पत्नी इंद्रवती, दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया की मौत से उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
