चोरी की गैस सिलेण्डर व चावल बरामद, अभियुक्त गया जेल
चोरी की गैस सिलेण्डर व चावल बरामद, अभियुक्त गया जेल
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए शनिवार को चोरी में संलिप्त अभियुक्त राज उर्फ राजकुमार पुत्र संतोष उर्फ जनता निषाद निवासी परसा झकरिया थाना दुधारा को एक गैस सिलेण्डर (इण्डियन मार्का), 40 किलो चावल के साथ परसा झकरिया कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते 10 सितम्बर 2026 को पीड़िता निवासी पडियापार थाना दुधारा द्वारा थाना दुधारा पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 7 सितम्बर 2026 को पीड़िता के घर में रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा सिलेण्डर व चावल चोरी कर ली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 305(ं),341(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मुझे जेब खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी। मै बीते 7 सितम्बर 2026 को यह सब सामान पडियापार गांव से रात्रि में एक घर में घुसकर चोरी किया हूं जो गांव के ही कब्रिस्तान के पास रखा था और आज इन सामानो को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकला था कि आपलोग पकड़ लिये। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी पचपोखरी अमरनाथ यादव, सिपाही अनिल यादव, अमरजीत यादव, अजीत पासवान, राहुल यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

