कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा
कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें एक अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम नें गुरूवार को अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास एक अभियुक्त अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव, सिपाही अनिल यादव, कृष्ण नारायण गौंड़, संतोष यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

