संत कबीर नगर में 475 करोड़ की लागत से 139 परियोजनाओ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण
संत कबीर नगर में 475 करोड़ की लागत से 139 परियोजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
- कांग्रेस व सपा नें संविधान को लूटने का किया है काम- योगी आदित्यनाथ
- 25 जून 1975 को कांग्रेस नें संविधान को लात मार इमरजेंसी की थी लागू
संतकबीरनगर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ नें गुरूवार को धनघटा विधान सभा क्षेत्र के बसवारी गॉव स्थित बाबा बैजूनाथ धाम प्रागंण में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार नें भारत व उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आज 475 करोड़ की लागत से 139 परियोजनाओ का लोकार्पण किया गया है। उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरिया तमाम उद्योग धण्धो को स्थापित करके युवाओ को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में जहां एैतिहासिक विकास हो रहा है वहीं सुरक्षा की व्यवस्था सुद्ढ़ की गयी है आज बहन बेटिया अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होने कहा कि देश की डबल इंजन सरकार नें पूर्वजो के सपनो को साकार करते हुए काशी विश्वनाथ कारीडोर वाराणसी, मॉ विंद्धवासिनी कारीडोर विंध्याचल श्रीराम मंदिर आयोध्या, बाबा तामेश्वरनाथ कोरीडोर, समेत तमाम एैतिहासिक धार्मिक स्थलो को कोरीडोर बनाकर बृहद रूप से विकसित कर विकास किया गया। उन्होने कहा कि मगहर की भूमि बंजर भूमि मानी जाती थी।
लेकिन संत कबीर दास नें उस भूमि को जीवन्त कर दिया। आज मगहर में एैतिहासिक कबीर ऐकाडमी समेत तमाम विकास कार्य कराकर पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया गया। वहीं मगहर आमी नदी के उस पार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थापित कर हजारो युवाओ को रोजगार देने का कार्य किया गया। पूरे प्रदेश में सभी जनपदो में शिक्षा को मजबूत करने के लिए इण्टर कालेज, आईटीआई कालेज, डिग्री कालेज, की स्थापना करके कम फीस में गुणवत्तापरक शिक्षा देने का काम किया जा रहा वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए सभी जनपदो में मेडिकल कालेज फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाकर पॉच लाख रूपये तक का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जा रहा है। जितने भी पात्र व्यक्ति है सभी व्यक्तियो को फ्री राशन तथा लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है वहीं आने वाले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में छ लाख अठारह हजार नये प्रधानमंत्री आवास पात्र व्यक्तियों को दिया जायेगा। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश की सुरक्षा के साथ साथ एैतिहासिक विकास कार्यो में सड़क बिजली पानी पूर्वांचल एक्सप्रेस के पानीपत सोनीपत एक्सप्रेस के समेत तमाम एैसे एैतिहासिक कार्य है जो जनता को दिख रहे है।
मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम आयोजन स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए गोद में उठाकर उन्हें प्यार दुलारकर आशीर्वाद दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, भारी संख्या में उपस्थित सम्मानित जनता एवं मीडिया बन्धुओं को हार्दिक धन्यवाद एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि है जब जनता के द्वारा गरीबों का हित एवं कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार चुनी जाती है तब क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति मिलती है और इसी क्रम में आज जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास हेतु रुपए 475 करोड़ से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि में क्षेत्र के विकास को गति देने में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धनघटा एवं खजनी दोनों विधानसभाओं को जोड़ रहा है, यहां के स्थानीय युवाओं को गीडा के विकास से रोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की विरासतों का सम्मान करना, धार्मिक स्थलों का सौंदरीकरण कराना एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में उन्हें संरक्षित करना पूर्वजों की आस्था का प्रमाण है जिन्होंने उन्हें स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि यह सब तभी संभव है जब आप सभी एक अच्छे, कर्तव्यनिष्ठ एवं योग्य जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। इस अवसर पर डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, एमएलसी सुबाष यदुवंष, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक दिग्वविजय नारायण जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, गोरखपुर जिलाध्यक्ष गोरखपुर जनार्दन त्रिपाठी, भाजपा जिलामहामंत्री गणेश पाण्डेय, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, नगर पंचायत हैसर अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि नगर पंचायत हैंसर रिंकू मणि, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, बघौली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप उर्फ बब्लू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश उर्फ चिक्कन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश प्रकाश मिश्र, राकेश मिश्रा, संजय सिंह, चिक्कन सिंह, दुर्गा पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दीपू सिंह, राजेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रिस अगम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, सत्यपाल पाल, वेदप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह समेत तमाम लोेग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

