संतकबीरनगर में चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की दो घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे व प्रभारी एण्टी थेफ्ट सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रुप से गठित टीम द्वारा तीन नफर अभियुक्तगण मुजफ्फरुल हसन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 अबुल हसन निवासी अंसार टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद, शमीर पुत्र रसीद अहमद निवासी ग्राम मंझरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद, मो0 जिसान पुत्र डा0 इरफान निवासी भिटवा टोला हाल मुकाम जनता मार्ग थाना खलीलाबाद को चोरी की एक पीली धातु की लाकेटदार गले की माला, एक जोड़ी पीली धातु का कान का झुमका, पीली धातु की दो अंगुठी, एक पीली धातु की गले की चेन व चोरी का कुल 7100 रु0 के साथ कालिका होटल गली के अंदर रेलवे ट्रैक के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बीते 26 मई 2026 को पीड़ित श्रीमती कौशल्या देवी पत्नी राजमन यादव निवासी निवासी डीघा बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 11 मई 2026 को सपरिवार अपने बहन का लड़का की शादी मे सामिल होने के लिए ग्राम छितौना थाना बेलघाट गोरखपुर चले गये थे, बीते 16 मई 2026 को सपरिवार समेत घर वापस आये तो मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला और जब ऊपर फ्लोर पर गये तो देखा की कमरे का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब हमने देखा तो हमारे बक्सा, आलमारी व ट्रन्क में रखा हुआ कीमती जेवरात व घर में रखा हुआ पैसा भी जो लगभग 90 हजार था गायब मिला। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 427/2026 धारा 305(ं), 331(3), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया था।
दूसरी घटना बीते 2 जून 2026 को पीड़ित धर्मवीर श्रीवास्तव पुत्र जयप्रकाश श्रीवास्तव निवासी गाँधीनगर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती द्वारा बावत अपने बहनोई आलोक श्रीवास्तव पुत्र हरीशचन्द श्रीवास्तव निवासी पूर्वी वार्ड नं017 खलीलाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद के दरवाजे व खिड़की का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात व पाँच-छः हजार रुपये तीन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 463/2026 धारा 305(ं), 331(3) बीएनएनस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम लोग स्मैक का नशा करते हैं तथा नशे के लिए छोटी मोटी चोरियाँ करते हैं हमारा एक साथी और है, जो हम लोगो के साथ गाँव डीघा में बीते 12 मई 2026 को रात्रि में तथा कैलाश नगर में बीते 30 मई 2026 की रात्रि में चोरी किया था, चोरी का ज्यादातर कीमती सामान व आभूषण व रुपए हमारे साथी ने अपने पास रख लिया था, बाद में कुछ सामान बेंचकर तथा चोरी में मिले रुपये को हम लोगो मे प्रत्येक को 5-5 हजार रुपए दिया था और दोनो चोरियो के शेष कीमती सामान अपने पास लेकर बंगलौर चला गया है तथा हम लोगो को बताया था कि सामान बेंचकर बाद में रुपए लाकर देगा। डीघा गाँव के घर में चोरी का बरामद कीमती आभूषण जो हम तीनो को अपने हिस्से में मिला था उसे हम लोग यहीं रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियो में छिपा दिए थे आज हम लोग उसी माल को आपस में बाँट कर लेने के लिए यहाँ पर आए थे और सामान भी बांट लिए थे हम लोग कही दूर निकलने की योजना बना रहे थे कि आप लोगो ने आकर हम लोगो को पकड़ लिया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, सिपाही बलराम यादव, आकाश यादव, रि0का0 आशीष यादव, प्रभारी एण्टी थेफ्ट सेल अभिमन्यु सिंह, दीवान आदित्य यादव, सिपाही वीर बहादुर यादव, अरुण हलवाई, पीयूष गुप्ता सर्विलांस सेल की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

