युवती को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धनघटा थाना का मामला
युवती को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, थाना धनघटा पुलिस नें शनिवार को थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन निषाद पुत्र राममिलन ग्राम गागरगाड़ घुरहा टोला थाना धनघटा को दुल्हापार चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। चौकी प्रभारी पौली नन्दू गौतम ने बताया कि पीड़िता द्वारा बीते 23 अपै्रल 2026 को थाना धनघटा पर अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता की पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में शिकायती पत्र दिया था। थाना धनघटा पुलिस नें रविवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान उपनिरीक्षक रामदुलारे तिवारी, दीवान सोनू पटेल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
