महुली पुलिस का शिकंजा दो वारंटी गिरफ्तार, एक लंबे समय से चल रहा था फरार
महुली पुलिस का शिकंजा दो वारंटी गिरफ्तार, एक लंबे समय से चल रहा था फरार
संतकबीरनगर। न्यायालय के आदेशों का सम्मान एवं कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने प्रभावी एवं सतर्क कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त कई दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं निगरानी की जा रही थी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। महुली पुलिस टीम द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी, निगरानी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस टीम ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय द्वारा कई वारंट जारी किए गए थे। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो तथा कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, सिपाही अजीत गुप्ता, सुनील कुमार सिंह सामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

