गांजा के साथ एक गिरफ्तार, धर्मसिंहवा का मामला
गांजा के साथ एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धर्मसिहंवा पुलिस नें 720 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मु0अ0सं0 101/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कमाल अहमद पुत्र आशिक अली निवासी छिबरा थाना धर्मसिंहवा को भगवतपुर सोहसा तिराहे के पास से 720 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक संदीप कुमार राय, सिपाही अमृतेश मिश्रा, ओंमवीर सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

