दबिश के दौरान 14 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दबिश के दौरान 14 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना दुधारा पुलिस नें वारण्टी वलीउल्लाह पुत्र रियाजुल्लाह निवासी परसाशेख, मुन्नीलाल पुत्र भगेलू निवासी राजापुर सरैया थाना दुधारा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, शोभनाथ, अभय कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, दीवान विनोद यादव, सिपाही अमरजीत यादव, अरविन्द गौड़, थाना धनघटा पुलिस नें वारण्टी राम बकस पुत्र श्यामदेव ग्राम दुधरा कला, रामफेर पुत्र बैजू उर्फ बैजनाथ ग्राम छितौनी थाना धनघटा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उप निरीक्षक रामदरश यादव, सिपाही गौरव चैहान, थाना महुली पुलिस नें वारण्टी रामसुभग पुत्र सुख्खू साकिन सांखी, अनिल कुमार पुत्र रामप्रसाद साकिन शिवबखरी, राजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद साकिन शिवबखरी, विजय कुमार पुत्र रामप्रसाद साकिन शिवबखरी, रामभुआल पुत्र किशोर साकिन शिवबखरी, रामजीत पुत्र रुपई साकिन शिवबखरी, गौरीशंकर मौर्या पुत्र राजबली साकिन शिवबखरी, रुदल पुत्र प्रभू साकिन कोदवट, तिलकधारी पुत्र दशरथ साकिन मुखलिसपुर, कुनाल उर्फ आदित्य पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ पिन्टू सिंह साकिन चन्दहर थाना महुली को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उप निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द सिंह, ललितकान्त यादव, सिपाही सन्नी यादव, दीवान नुरुद्दीन खान, सिपाही राजमंगल यादव, दीवान श्रीकान्त यादव, सिपाही बब्बल यादव व विकास साहनी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
