फेसबुक पर अज्ञात लिंक से बैंक खाता से एक लाख गायब, पुलिस ने कराया वापस
फेसबुक पर अज्ञात लिंक से बैंक खाता से एक लाख गायब, पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की साइबर सेल पुलिस टीम ने एक लाख रुपया वापस कराया। पुलिस ने बताया कि बीते 28 फरवरी 2026 को पीड़ित अमरनाथ अग्रहरी पुत्र ओम प्रकाश अग्रहरी निवासी पश्चिम टोला थाना मेंहदावल के फेसबुक पर एक अज्ञात लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के उपरांत उनके बैंक खाते से एक लाख की धोखाधड़ीपूर्ण निकासी कर साइबर ठगी की गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित नें तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल थाना मेंहदावल के आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार नें तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि होल्ड कराया तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एक लाख की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन तथा साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए थाना मेंहदावल पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

