बुद्धा मिशनरी स्कूल महुआरी मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

May 2, 2026 - 17:44
बुद्धा मिशनरी स्कूल महुआरी मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

शिक्षा समाज और व्यक्तिगत विकास की नींव है- मुमताज़ अहमद 
-बुद्धा मिशनरी स्कूल महुआरी मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
सेमरियावा/संतकबीरनगर। बुद्धा मिशनरी स्कूल महुआरी में बोर्ड परीक्षा में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुमताज़ अहमद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने छात्रों संबोधित करते हुए कहा शिक्षा समाज और व्यक्तिगत विकास की नींव है। विशिष्ट अतिथि राम शब्द (पूर्व पंचायतीराज अधिकारी) ने कहा कि शिक्षा वह अनमोल धन है, जिसका कोई बंटवारा नहीं कर सकता जितना हो सके निरन्तर इसी प्रकार आगे बढ़ते रहे। विद्यालय संचालक सौरभ दिनकर ने अपने सबसे छात्रों को सम्मानित करने के साथ हाईस्कूल में कड़ी मेहनत से सर्वाधिक अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रोशनी कुमारी को पॉच हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान किये तथा 12वी की छात्रा ख़ुशी गुप्ता को भी विशेष सम्मान से सम्मानित करते हुए सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि छात्र अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किये है तथा एक विद्यार्थी की सफलता के पीछे शिक्षको के मार्गदर्शन के साथ साथ अभिभावकों के त्याग और प्रोत्साहन का सबसे बड़ा योगदान होता हैं। इस मौके पर अजय कुमार गौतम, राम तिलक भारती, उमरेंद्र विक्रम, अब्दुल बासित, राम स्वरूप, राकेश सिंह, प्रवेश कुमार, स्वेता श्रीवास्तव, अम्पू भारती आदि विद्यालय के समस्त अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952