पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीएचसी सेमरियावां में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक पोलियो की खुराक
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीएचसी सेमरियावां में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक पोलियो की खुराक
-3 जुलाई तक चलेगा अभियान, 117 बूथों के साथ घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
सेमरियावा/संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर अंसारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। अभियान के शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। इस अवसर पर आईओ कौसर खान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान 3 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। सेमरियावां क्षेत्र में कुल 117 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। बूथों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस दौरान डॉ.जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाना बेहद जरूरी है। सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को यह खुराक अवश्य दिलाएं। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटने न पाए। आईओ कौसर खान ने कहा कि ष्सेमरियावां क्षेत्र में 117 बूथ बनाए गए हैं। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचे और अभियान पूरी तरह सफल हो। इस दौरान समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

