नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अं0स0 438/26 धारा 87,137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र भालचन्द निवीसी ग्राम भैसा खूट थाना धनघटा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़िता मंगलवार को थाना धनघटा पर अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, म0हे0का0 पूनम राव, सिपाही बृजेश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

