गुमशुदा 19 वर्षीय युवती सकुशल बरामद

Jul 21, 2026 - 18:26
गुमशुदा 19 वर्षीय युवती सकुशल बरामद

गुमशुदा 19 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झकही निवासी 19 वर्षीय गुमशुदा युवती काल्पनिक नाम सोनम पुत्री राज बहादुर एवं श्रीमती राजकुमारी देवी, के गुम होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस ने तत्काल गंभीरता से खोजबीन प्रारंभ कर दिया। पुलिस टीम ने उपलब्ध सूचनाओं एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए युवती की तलाश की। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप गुमशुदा युवती काल्पनिक नाम सोनम को सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा महुली पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। महुली पुलिस आमजन से अपील किया है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने की स्थिति में बिना विलंब पुलिस को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952