ग्रामीण पत्रकारों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का लिया संकल्प
ग्रामीण पत्रकारों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का लिया संकल्प
नाथनगर/संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंगलवार को जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय नाथनगर में खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों से जुड़ी सूचनाओं के नियमित आदान-प्रदान, पत्रकारों की भूमिका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर पत्रकारों और प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि विकास योजनाओं की सही जानकारी समय पर आमजन तक पहुंच सके। साथ ही पत्रकारिता की आड़ में फर्जी तरीके से घूम रहे लोगों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई कराने पर भी सहमति बनी। संगठन की ओर से प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकारों से निष्पक्ष, निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, तहसील प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय, अंगद कुमार पाठक, खगेन्द्र प्रसाद मिश्र, आनंद तिवारी, लालचंद दुसाध, विनोद दुबे, दुर्गेश मिश्र, आशुतोष मिश्र, अकरम खान सोनू तिवारी सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

