डीएम ने स्व0 चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

Dec 23, 2025 - 18:35
डीएम ने स्व0 चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

डीएम ने स्व0 चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित
-डीएम ने जनपद के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित


संतकबीरनगर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को जनपद में किसान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग नें जनपद स्तरीय किसान मेला/कृषि प्रदर्शनी तथा जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन संतकबीर अकादमी आडिटोरियम, मगहर में किया गया। किसान सम्मान दिवसध्सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंसन योजना अंतर्गत किसान मेला/प्रदर्शनी एवं जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।

अवलोकन/निरीक्षण में उद्यान विभाग, पाली वेजिटेबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम विभाग, उद्योग विभाग,सहकारिता विभाग,पशुपालन विभाग,फसल बीमा, इत्यादि का स्टाल सर्वोत्तम पाया गया। कार्यक्रम के अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत मगहर नूरुलजमा अंसारी एवं जिलाधिकारी द्वारा चैधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर जनपद के सभी किसानों को शुभकामनाएं दी गई। जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि वर्तमान समय में कृषि उद्यान, पशुपालन, मत्स्य सभी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं अंतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है और उनके द्वारा समय समय पर समीक्षा करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उर्वरक की उपलब्धता सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में सुनिश्चित की जा रही है, किसानों को किसी प्रकार की समस्या का समाधान ससमय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा की कृषि में अभी बहुत चुनौतिया है जिनका सामना करना है, दिन प्रतिदिन जनसँख्या बढ़ रही है और जोत निरंतर कम होते जा रहे है। अतः किसानो को  चाहिए की वे कम संसाधनों में ज्यादा पैदावार प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने अवगत कराया की किसानों की समस्याओ के समाधान हेतु हर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है जहां किसानों की समस्याओ का त्वरित समाधान किया जाता है। अध्यक्ष नगर पालिका मगहर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए किसानों को बताया गया कि आज कार्यक्रम में कृषि जागरूकता के संबंध में बहुत ही उन्नत जानकारी किसानों को दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों से कहा गया की कृषि विभाग के साथ अन्य सभी सरकारी विभाग किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर प्रयत्नशील हैं, उन्होंने किसानों से कहा की जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है एवं यूरिया अभी शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। इस प्रकरण पर जिलाधिकारी के निर्देशन में निरंतर समीक्षा हो रही है की किसानों को  सही कीमत पर उर्वरक प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं। 

उन्होंने जनपद में कृषक हित में चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिक डॉ0 तरुण एवं डॉ0 प्रकाश द्वारा जनपद स्तरीय रबी गोष्टी अंतर्गत समसामयिक कृषि कार्यों पर चर्चा की गई। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा विभागीय योजना अंतर्गत सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण  पर चर्चा की गई। पौली वेजिटेबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक अनुपम पांडेय द्वारा श्री-अन्न एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में कृषकों को जागरूक किया गया और उनके द्वारा उपस्थित किसानों से कहा गया की उन्हें श्री-अन्न का उत्पादन स्वयं किया जाए। किसानों को बताया गया कि उनके द्वारा उद्यान विभाग के सहयोग से हाईटेक नर्सरी संचालित की जा रही है जो जायद में कद्दू वर्गीय फसलों, सब्जियों की उन्नत प्रजाति जनवरी माह में किसानों को उपलब्ध कराएगी। गन्ना विकास समिति के सदस्यध्अध्यक्ष सुरेंद्र राय द्वारा चैधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वह किसानों के मसीहा के रूप में पहचाने गए हैं और हमेशा उनके द्वारा कृषक हित की बात की गई।

उप निदेशक कृषि डा0 राकेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आज जनपद के कृषि विभाग अंतर्गत कुल 14 श्रेष्ठ उत्पादक कृषिकों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एक संजय राय तिल उत्पादन 12.80 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त करने हेतु राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किए गए हैं। इसी प्रकार कुल 06 प्रगतिशील कृषक उद्यान विभाग, 06 मत्स्य विभाग एवं 01 पशुपालन विभाग से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी शुक्ला सहित सम्बंधित अधिकारी एवं सम्मानित किसान भाई आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952