उमाशंकर त्रिपाठी बखिरा के नये थानाध्यक्ष बने
उमाशंकर त्रिपाठी बखिरा के नये थानाध्यक्ष बने
-प्रभांशू कुमार राय कांटे, शैलेन्द्र कुमार बघौली तथा धु्रव नारायण यादव कलेक्ट्रेट के चौकी प्रभारी बने
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना नें कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्थ रखने के उद्देश्य से बखिरा थानाध्यक्ष इस्पेक्टर अरविन्द कुमार शर्मा को नियुक्ति के 17 दिन बाद बखिरा थाने से हटा कर न्यायालय सुरक्षा में तैनात कर दिया। इनके साथ ही साथ सात पुलिस कर्मियों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया है। पुलिस कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार अरविन्द कुमार शर्मा गैर जनपद से आकर एक ही हफ्ते के अन्दर दुधारा जैसे थाने का कमान संभाल लिया था। और लगभग 8 माह बाद दुधारा से हटाकर बखिरा थाने का कमान सौपा गया। उनके भ्रष्टाचार की कहानी इस कदर सोसल मीडिया पर छायी रही कि एसपी ने उन्हे 17 दिन बाद हटा कर न्यायालय के सुरक्षा का दायित्व सौंप दिया। तथा उनके स्थान पर चौकी प्रभारी कांटे उमाशंकर त्रिपाठी की तैनाती की है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रहे सतीश कुमार सिंह को अपराध शाखा में भेज दिया गया जब कि प्रभारी चौकी बघौली प्रभांशू कुमार राय को कांटे चौकी का नया प्रभारी बनाया गया। वहीं पुलिस लाइन से शैलेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी बघौली तथा कोतवाली खलीलाबाद में तैनात रहे दरोगा धु्रव नारायण यादव को चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट बनाया गया तथा चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट अशोक कुमार दूबे को पुलिस लाइन तथा कमलेश यादव को पुलिस लाइन से धनघटा भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
