ईओ के नेतृत्व में नगर पंचायत बखिरा का तेजी से हो रहा विकास
ईओ के नेतृत्व में नगर पंचायत का तेजी से हो रहा विकास
-नाला, नाली सफाई अभियान पर ईओ का जोर
-महिला ईओ की होने के बाद भी प्रत्येक दिन सुन रही लोगो की समस्याये
-नगर वासियो ने कहा कि अब होगा नगर का समुचित विकास
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा की नवागत ईओ सीमा राय ने जब से नगर पंचायत का दायित्व संभाला है उसी समय से नगर को साफ सुथरा बनाने का प्रयास लगातार जारी है। नगर पंचायत में जगह-जगह कूड़ेदान लगे है, प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मी नाली, नाला व सड़क की सफाई कार्य को तेजी से गति गति दे रहे है। नगर के लोग खुलकर अधिशाषी अधिकारी सीमा राय के कार्यो की सराहना कर रहे है। नगर के आधा दर्जन लोगो ने कहा कि इसके पहले जो अधिशाषी अधिकारी रहे उनसे विकास से सम्बिलत कोई मतलब नही था। कार्यालय में अधिकारी बराबर बैठकर जनता की समस्या सुननी चाहिए। लोगो ने कहा कि नवागत ईओ प्रत्येक दिन कार्यालय में बैठकर आम नागरिक की बात सुन रही है और समस्याओ का निपटारा भी कर रही है। नगर निवासी विजय जयसवाल, राजू मद्धेशिया, अफजल अहमद, यासीन खान आदि लोगो ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जो अधिकारी कार्य करे उससे अच्छा कोई दूसरा नही हो सकता है। लोगो ने कहा महिला अधिशाषी अधिकारी सीमा राय प्रत्येक दिन कार्यालय में बैठकर लोगो की समस्या सुनती है और विकास योजनाओ को धरातल पर उतारने का खाका खीच रही है। हालां की कुछ लोगो ने यहा तक कहा कि जब से नवागत ईओ ने नगर का जिम्मा संभाला है उसी समय से स्वच्छता का नजारा पूरी तरह से बदल गया है। अधिशाषी अधिकारी सीमा राय ने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। श्रीमती राय ने कहा कि नगर का कोई भी आम आदमी मेरे पास अपनी समस्या लेकर आयेगा उसका समाधान करना हमारी प्राथमिकता में रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

