हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त एक बांस के डण्डे के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बीते 25 जुलाई 2026 को संतोष पुत्र भगवान दास निवासी रसूलपुर चौधरी थाना बखिरा नें थाना बखिरा पर तहरीर दिया कि गिरफ्तार अभियुक्त व उनके सहयोगियों द्वारा गैस सिलेण्डर लेन देन की बात को लेकर मारपीट करने, जिससे पीड़ित को प्राणघातक गम्भीर चोटें आने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने बताया कि पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत आरोपी महताब आलम पुत्र मोहम्मद इरफान अली सा0 ग्राम वार्ड नं0 04 वहवोलिया थाना मेहदावल को रविवार को शीश महल होटल के पास से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर रसूलपुर चौधरी से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा बरामद कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बलटीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव, रि0का0 अनिकेत वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

