सड़क पार कर रहे युवक के साथ मारपीट, चार पर केस
सड़क पार कर रहे युवक के साथ मारपीट, चार पर केस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया में सड़क पार कर रहे एक युवक के साथ बाइक सवार तीन लोग मारपीट करने लगे जिससे युवक चोटिल हो गया। उक्त मामले में पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दिए गए तहरीर में रमेश लोधी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गनवरिया ने लिखा है कि सांथा चैराहे पर सड़क पार कर रहा था उसी समय एक बाईक पर सच्चिदानन्द पुत्र अजात,बृजेश पुत्र अज्ञात, मुस्तकीम पुत्र अज्ञात निवासी करमा कला तेज गति से आ रहे थे जिन्हें गाड़ी आराम से चलाने को आवाज दिया।
जिससे नाराज तीनों लोगों ने गाली गलौज करना शुरु कर दिया चैराहे पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया जिसके बाद चले गये थोड़ी देर बाद तीनों लोग अपने साथी आजाद पुत्र सैय्यद अली निवासी सांड़ा के साथ आए और गाली देते हुए लात मुक्का से मारने पीटने लगे जिसमें युवक को गंभीर चोटें आईं।
किसी तरह भागकर जान बचाया इसके बावजूद सभी लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उक्त मामले की शिकायत बेलहर थाने पर की गई पुलिस ने चारो आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
