संतकबीरनगर में गैस की कालाबाजारी, गोदाम बंद फरार होने से नाराज उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
गैस की कालाबाजारी गोदाम बंद फरार होने से नाराज उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
संतकबीरनगर। भारत गैस गोदाम पौली पर सिलेंडर की कालाबाजारी गोदाम बंद करके कर्मचारियों के फरार होने से नाराज उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को गोदाम के सामने सिलेंडर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्रवाई न होने पर तहसील मुख्यालय एसडीएम कार्यालय को घेरने की चेतावनी दी प्रदर्शन कर रहे ग्राम हडिया पौली पचरा दौलतपुर रोसया बाजार मडपौना खेवसिया नकहा कुड़वा आदि दर्जन भर से अधिक गांव के उपभोक्ताओं का कहना था कि कुछ लोग पिछले 1 महीने से तथा कुछ लोग 10 दिन से गैस बुकिंग करने के बाद ओट लेकर सुबह शाम गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें डिलीवरी के लिए ना तो पर्ची दी जा रही है ना ही उनसे कुछ कहा जा रहा है अलबत्ता जो गोदाम के चाहते हैं उन्हें पीछे के रास्ते से सिलेंडर की पर्ची देकर सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जा रहा है जो बाजार में ले जाकर 1500 से 1800 रुपए में बेचते हैं सही उपभोक्ताओं को सिलेंडर का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनके घर चूल्हे से खाना बन रहा है कर्मचारी भीड़ के समय गोदाम कार्यालय बंद करके फरार हो जाते हैं जब भीड़ हटती है तो कालाबाजारी में व्यस्त हो जाते शिकायत पर एक पखवाड़ा पहले तहसील के अधिकारी ने जांच किया लेकिन आज तक उपभोक्ताओं का कार्रवाई का पता नहीं चला गैस गोदाम पर कालाबाजारी का बोलबाला है प्रदर्शनकारियों ने गोदाम पर किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार की जांच कर सही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग किया है चेतावनी स्वरूप उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर दो एक दिन के अंदर सुधार नहीं हुआ तो वह तहसील मुख्यालय का गरवा करने पर मजबूर होंगे प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से उर्मिला देवी अमर यादव धर्मेंद्र समद राजकुमार विजय कुमार सूरज यादव अजय जमालुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
