संतकबीरनगर एआरटीओ ने ‘‘एहसास-डे केयर सेंटर’’ के प्रयासों को सराहा, किया सम्मानित
एआरटीओ ने ‘‘एहसास-डे केयर सेंटर’’ के प्रयासों को सराहा, किया सम्मानित
-यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति और मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
संतकबीरनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने एहसास डे केयर सेंटर द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए संस्था की टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने कहा कि संस्था ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही संस्था ने नशा मुक्ति अभियान और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भी सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि एहसास डे केयर सेंटर की ओर से रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, नशे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही संस्था ने भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस अवसर पर एआरटीओ ने संस्था के निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रत्नेश कुमार त्रिपाठी, शाहनवाज, अमीरुद्दीन कादरी, तमन्ना खातून एवं दिलनवाज को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
