शाह अली अब्बास गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
सफलता का क़ोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता- बलराम यादव
-शाह अली अब्बास गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
सेमरियावा/संतकबीरनगर। सोमवार को विकास खण्ड सेमरियावा के शाह अली अब्बास गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सेमरियावा ब्लाक के शाह अली अब्बास गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि सफलता का क़ोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है। जीवन में सफल होने के लिए अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाये और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। कामयाबी के सपने देखें। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब कहा करते थे कि सपने वह नहीं जो हम सोते समय देखते हैं सपने वह हैं जो हमें सोने न दें। सपने देखें लेकिन उन सपनो को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करें।
कोशिश तब तक करें जब तक आप सफल न हो जाएं। जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा ने कहा कि सफल वह व्यक्ति होता है जो माता-पिता, शिक्षकों और अपने बड़ो का सम्मान करता है। उनकी बातों को मानता है। इस अवसर पर हनुमान चौरसिया जिला पंचायत सदस्य, सय्यद फ़िरोज़ अशरफ, डॉ. फ़िरोज़ अख्तर, जावेद अहमद, हाजी महमूद खान, इसरार अहमद खा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक सय्यद शहीर अशरफ और संचालन अब्दुल मतीन खान ने किये। समारोह में सह प्रबंधक सय्यद सैफ अशरफ,प्रधानाचार्या रिज़वाना खातून,कैलाश चन्द्र पाण्डेय, मो. निज़ाम अंसारी, मनोज यादव, सलाहुद्दीन, लक्ष्मी देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
