गांजे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Jul 21, 2026 - 18:28
गांजे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

गांजे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करमाखान पुलिया के पास से दबिश देकर एक व्यक्ति को 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार क़र न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के कुशल पर्वेक्षण मे थाना दुधारा उप-निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कान्सटेबल मोती लाल यादव, हेड कान्सटेबल राघवेन्द्र सिंह, कान्सटेबल राधेश्याम गिरी, एवं कान्सटेबल रंजन कुमार राजभर की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नबी अहमद पुत्र अब्दुल रब, निवासी ग्राम सेमरियावा, थाना दुधारा, जनपद संत कबीर नगर को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार क़र सम्बंधित न्यायालय भेज दिया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर मु०अ०सं० 302/2026, धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नबी अहमद एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं जिसमें मु0अ0सं0 302/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना दुधारा), मु0अ0सं0 102/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना मेंहदावल), मु0अ0सं0 149/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना दुधारा), मु0अ0सं0 407/2022रू धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना दुधारा) के तहत मुकदमा दर्ज था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952