लगातार बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों की फसल पर नुकसान
लगातार बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों की फसल पर नुकसान
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी एवं हल्की हवा होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन का असर यहां भी देखा जा रहा है। इस बेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभी ज्यादातर धान की फसल खेत में है कुछ किसान कम्बाइन से अपने फसल की मड़ाई कर भी चुके हैं। फिर भी नुकसान होने की सम्भावना जताई जा रही है मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
एक दिन पहले आसमान में बदली छाई रही, जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। हवाओं के चलने से सिहरन का असर बढ़ गया है। ठंड के कपड़े लोग पहनने शुरू कर दिए हैं। इस बारिश से धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसान रामबेलाश, रवि राय, संजय राय, दिलीप कुमार, लालमणि चैधरी, हरिश्चंद्र, राधेश्याम, गंगासागर और रामसजन जैसे स्थानीय किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
अगेती सब्जियों की खेती करने वाले किसान रूदल मौर्य,राम सुरेश मौर्य, विश्वनाथ आदि किसानों ने कहा सब्जी खेती पर बारिश का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बारिश के साथ हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम में इस बदलाव के चलते सुबह का तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। बेलहर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी साम तक जारी रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
