दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस नें दहेज प्रताड़ना एवं दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार धारा 173 बीएनएस0 के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर वादिनी को प्रतिवादीगण द्वारा दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी की बिना मर्जी के उसके साथ दुष्कर्म किया गया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0स0 339/2026 धारा 64(1), 85, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस व धारा 3/4 डी0पी एक्ट में वांछित अभियुक्त रामरूप पुत्र विदेशी निवासी छपिया रूधौली जनपद बस्ती को कड़जा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शोभनाथ प्रसाद, दीवान राम विनय यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

