युवती के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तार
युवती के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस नें मु0अ0सं0 528/25 धारा 64(1),308(2),351(2) बी0एन0एस0 व 67 आई0टी0 एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त देवीशरन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी चिउटाडाड थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि 16 अक्टूबर 2025 को वादिनी नें थाना धनघटा पर बावत उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म करने और विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर शुक्रवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, सिपाही सोनू कुमार, रजनीश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
