हत्या के आरोप में आरोपी 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
हत्या के आरोप में आरोपी 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
संतकबीरनगर। बेलहरकला पुलिस नें हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया। बेलहरकला पुलिस के अनुसार बीते 15 सितम्बर 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़िता श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला नें प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 15 सितम्बर 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त नें नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (अ) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बेलहरकला पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 16 सितम्बर 2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है।
इसी बात को लेकर बीते 15 सितम्बर 2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष बेलहरकला सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, सिपाही रोहित कुमार, सतीश कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश चौरसिया, अमरजीत मौर्य, पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

