दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार
दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महुली पुलिस नें दुष्कर्म करने के मामले में एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष महुली के अनुसार पीड़िता द्वारा बीते 16 सितम्बर 2026 को थाना महुली पर उक्त अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना महुली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 17 सितम्बर 2026 को मु0अ0सं0 379/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुजकी पुत्र झिनकान निवासी गोरयाघाट थाना महुली को मुखलिसपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, सिपाही अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

